Friday, March 13, 2009

ये डांसना - वांसना क्या होता है ?



अच्छा, आपसे एक छोटा सा सवाल पूछूं ?  ये बताओ कि इस फोटो में व्हाइट ड्रेस में जो हीरोइन दिख रही हैं, उनका नाम क्या है?  

देखा!  नहीं बता सके ना?  बताते कैसे ?  ये कोई हीरोइन थोड़ा ही हैं !  अरे, ये तो मेरी प्यारी-प्यारी मम्मी हैं !  और ये, मेरे वाले हैं मेरे पापा !  ये भी काफी स्मार्ट हैं !  वैसे मेरे बारे में क्या ख़याल है आपका ?  मैं भी ठीक-ठाक दिखती हूं या नहीं ?

जब हमारा फैमिली राउंड था तो मेरे से भी ज्यादा मेरी मम्मी और पापा को टेंशन थी ! आखिर उनको मेरे साथ स्टेज पर जो आना था।  सिर्फ मम्मी-पापा ही नहीं, बड़े ताऊजी (श्री मनोज भारद्वाज) को भी मेरे साथ स्टेज पर डांसना था - मेरा मतलब है नाचना था ! अब क्या बताऊं, ये नावेद सर हैं न? बहुत ही मजाकिया हैं, हम सब बच्चों को टेंशन नहीं लेने देते थे! हंसाते रहते थे!  ये डांसना उनसे ही सीखा था!

बताने को बहोत सारी बातें हैं पर जरा एक्ज़ामना है न? (जब डांसना हो सकता है तो एक्ज़ामना भी तो होता होगा ? ) इसलिये फिर कभी !

फाल्गुनी 

0 comments:

Post a Comment

आपको पढ़ - पढ़ कर ही तो मैं भी लिखना सीख पाऊंगी ! इसलिये - लिखिये, लिखिये - खूब सारा लिखिये !